फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: निजी दफ्तर से स्कूटी व एलईडी ले उड़े चोर

Sat, 06 Jul 2024 06:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। वीरवार रात तेज बारिश के दौरान चोरों ने शहर के वार्ड नंबर 7 स्थित गेंडा तालाब में एक निजी दफ्तर को निशाना बनाया। इस दौरान चोर दफ्तर के गेट का ताला तोड़कर एक स्कूटी, कमरे में लगी एलईडी और अलमारी में रखी 10 से 15 हजार रुपये की चीजें ले उड़े।
विज्ञापन

उक्त दफ्तर के मालिक जोगिंद्र कुमार ने बताया कि वह रात 10 बजे के बाद घर जाते हैं। जब सुबह दफ्तर में सफाई का काम करने वाली महिला पहुंची तो गेट का ताला टूटा देखा। इसके बाद हमने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ताले को तोड़ने के लिए इस्तेमाल की चीजें बरामद की हैं। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें