फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी क्वार्टर से नकदी और आभूषण ले गए चोर

विज्ञापन
चोरों द्वारा की गई चोरी के दौरान क्वार्टर में बिखरा सामान और खुले अलमारी : संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। नगरपालिका दफ्तर के समीप एक सरकारी क्वार्टर में सेंध लगाते हुए चोरों ने शनिवार देर को नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। उन्होंने क्वार्टर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक परिवार के सदस्य किसी समारोह में गए थे। रविवार दोपहर जब वे वापस आए तो देखा कि क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है, और कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। इसे देखकर परिवार के सदस्य हक्का-बक्का रह गए, और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घर के मालिक शिक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि उनके क्वार्टर में करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और दो लाख के आभूषण रखे हुए थे, जिन्हें चोर लेकर फरार हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि वह किसी समारोह में गए थे। रविवार दोपहर को जब वे घर लौटे तो घटना का पता चला। चोरों ने पहले पीछे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया है। वहां का दरवाजा नहीं खोल पाए, क्योंकि उसके पीछे अलमारी रखी हुई थी। उसके बाद उन्होंने दूसरी ओर से दरवाजे का ताला तोड़कर क्वार्टर में रखा सामान चुरा लिया। पुलिस ने घटना का जायजा लिया। नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें