फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीर बाबा की मजार से चोरी, लॉकर तोड़कर 50 हजार नकद ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। रामनगर बस अड्डे के नजदीक स्थित पीर बाबा की मजार का लॉकर तोड़कर चोरों ने वीरवार रात को करीब 50 हजार की नकदी साफ कर दी। पुलिस को सूचना मिलने पर जांच में सीसीटीवी खंगाला गया तो दो लोग वारदात को अंजाम देते नजर आए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

लगभग दो वर्ष से मजार की देखरेख कर रहे मकबूल ने बताया कि शुक्रवार तड़के उसको याद आया कि रात को शायद मजार के मुख्य द्वार को ताला लगाना वह भूल गया है। यह देखने के लिए वह मजार पर पहुंचा तो पाया कि दरवाजा खुला हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो लॉकर टूटा पाया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
जांच के दौरान मकबूल ने पुलिस को बताया कि लॉकर में करीब 50 हजार रुपये थे। उसने पुलिस को बताया कि अंदर सीसीटीवी लगा है। पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। इसी फुटेज के जरिये पुलिस को पता चला कि रात करीब ढाई बजे दो लोग मजार में प्रवेश करते हैं। दोनों ने मुंह को ढंका हुआ था। उन दोनों ने लॉकर का ताला तोड़ा और सारी नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस जब जांच करती हुई बाहर पहुंची तो एक मारुति कार (जेके02एस-2929) को खड़ा पाया। कार का कोई मालिक सामने नहीं आया है तो पुलिस को संदेह है कि शायद चोर इसी कार में सवार होकर चोरी करने आए थे। लेकिन, कार जब स्टार्ट नहीं हुई तो इसे छोड़कर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें