फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सप्लाई मोड से क्रिमची तक सड़क में तमाम गड्ढे, हादसे का खतरा

Mon, 24 Feb 2025 12:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुज्जर मोड़, हारस ग्राउंड और क्रिमची मोड़ तक 10 किलोमीटर के रास्ते में कई गड्ढे
विज्ञापन

उधमपुर। शहर से सटे सप्लाई मोड़ से क्रिमची जाने वाली सड़क की खस्ताहाल स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।
सड़क पर बने गहरे गड्ढे न केवल यातायात बाधित कर रहे हैं, बल्कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं।बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भरने से सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। गुज्जर मोड़, हारस ग्राउंड और क्रिमची मोड़ तक 10 किलोमीटर के रास्ते में कई गड्ढे हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग को कई बार मरम्मत के लिए अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। तिरंतर सिंह, वरुण सिंह, दीपक कुमार, प्रीति कुमार और सुंदर कुमार ने सड़क की मरम्मत की अपील की है। संवादसड़क की मरम्मत के लिए इसे आने वाले वित्त वर्ष के प्लान में रखवाया जाएगा और मंजूरी मिलते ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।

यशपाल, एक्सईएन पीएमजीएसवाई विभाग

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें