फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वाहन से चोरी किया गोवंश बरामद, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस चेक पोस्ट बट्टल पर मजालता थाना की टीम ने सोमवार को एक वाहन से चोरी का गोवंश को मुक्त करवाया। वाहन को जब्त कर लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक रामकोट से उधमपुर की ओर आ रहे लोड कैरियर (जेके14के-2101) को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भाग गया। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर एक गोवंश को क्रूर और अमानवीय तरीके से बंधा हुआ मिला। थाना मजालता में मामला दर्ज किया गया है। जांच में पुलिस को पता चला है कि गोवंश को रविवार रात गढ़ पमस्ता से चुराया गया था। गोवंश के मालिक बाबू राम की ओर से पहचान करने पर पशु उसे सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें