फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सैला तालाब से चोरी बाइक भद्रवाह से बरामद, दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के सैला तालाब इलाके से 11 जून को चोरी हुई बाइक को बरामद कर पुलिस ने मालिक को सौंप दिया है। पुलिस ने यह बाइक भद्रवाह से बरामद की है। चोरी के आरोप में भद्रवाह के ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं बाइक मिलने पर बाइक के मालिक ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बाइक के मालिक मोहम्मद फारूक ने बताया कि 11 जून को मेरी बाइक नंबर जेके14जे-4933 सैला तालाब से चोरी हो गई थी। बाइक भी बिल्कुल नई थी। इसके बारे में तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आज मुझे फोन कर बताया गया कि बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस स्टेशन आकर बाइक ले जाएं। वहीं पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार चोरी की बाइक को भद्रवाह से बरामद किया गया है। पुलिस की एक टीम भद्रवाह गई थी और चोरी के आरोप में दो लोगाें को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोग भद्रवाह के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें