फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में चोरी का मामला सुलझाया

विज्ञापन
चोरी के आरोप में सामाना के साथ पकड़ा गया युवक।
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने सहायक श्रम आयुक्त के दंदियाल कार्यालय में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायत के आधार पर थाना उधमपुर में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात लोगों ने कार्यालय में घुसकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। सामान सहित लैपटॉप चुरा लिया। जांच के दौरान राहुल शर्मा निवासी वार्ड नंबर 17 संतोषी माता मंदिर के पास जो पहले से ही एफआईआर संख्या 145/2025 के तहत गिरफ्तार था, ने अपराध कबूल कर लिया। उसके खुलासे पर पुलिस की एक टीम ने उसके घर से चोरी किया गया लैपटॉप, कीबोर्ड और माउस बरामद किया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें