उधमपुर। उधमपुर के मांड ईस्ट क्षेत्र में सोमवार को एक 24 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र शाम लाल निवासी मांड ईस्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। संवाद