चिनैनी। जलशक्ति विभाग के कार्यालय में वीरवार को जलशक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन की बैठक तहसील प्रधान जगदीश मंगोत्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें कर्मियों की समस्याएं उजागर कर सरकार से जल्द कदम उठाने की मांग की गई। बैठक में सीपी वर्कर्स का पांच साल का बकाया वेतन जारी करने के साथ ही मिनिमम वेजिस एक्ट लागू करने, स्टाफ की कमी दूर करने और डेलीवेजरों को पक्का करने की मांग उठाई गई। इस मौके पर गणेश चंद, सतपाल, गोविंद राम, ओम प्रकाश, दरबार सिंह आदि मौजूद रहे।