किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के उपमंडल छात्रू के सिंहपुरा इलाके में वीरवार को दूसरे दिन भी आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों के चलते सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान जारी रखा। पिछले दिनों भी इसी इलाके में तीन से चार आतंकी दिखे, जिन्होंने एक सुरक्षाकर्मी को शहीद कर दिया था। उसके बाद लगातार कई दिनों तक तलाशी अभियान चलाया गया साथ ही हेलिकॉप्टर व ड्रोन के जरिए तलाशी ली गई। चारों तरफ से सुरक्षाबल तैनात किए गए जंगल से बाहर निकलने के लगभग सभी निकलने वाले रास्ते बंद कर दिए, परंतु आतंकी भागने में सफल रहे। दो दिन पहले रात के समय कुछ लोगों ने फिर से आतंकियों की संदिग्ध रिपोर्ट मिली कि वह देखे गए। इसके तुरंत बाद सेना, पुलिस व सीआरपीएफ ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया, मगर दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों को कोई सफलता नहीं मिली। संवाद