चिनैनी। कोरोना की तीसरी संभावित लहर के चलते स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। बुधवार को कोविड एसओपी और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा है। इसके अलावा सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस स्टेशन चिनैनी के पास एसडीपीओ और थाना प्रभारी के निर्देश पर में नाका लगाया गया। इस दौरान एसआई बीडी भगत, एएसआई खुर्शीदा अख्तर की टीम ने बिना मास्क घूम रहे लोगों सहित यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई। कोविड एसओपी के उल्लघंन पर 129 लोगों के चालान करने सहित कुछ वाहनों को सीज भी किया है। बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।