किश्तवाड़। किश्तवाड़ में कोरोना के चलते इस बार भी रामनवमीं पर शोभायात्रा नहीं निकाली गई। कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मंदिरों में लोगों ने हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थानीय गौरी शंकर मंदिर सरकूट में जारी हवन-यज्ञ बुधवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। इसमें हिस्सा लेकर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, मंदिर में लोगों को प्रसाद आदि वितरित किया गया।