उधमपुर। एनजीओ पीस एंड कम्पेशन की ओर से मांड स्थित डुबडुबा कोलोनी में गरीब लोगों को राशन वितरित किया गया। इसके साथ ही संस्था सदस्यों ने लोगों को कोरोना एसओपी के बारे में भी जागरूक किया गया है। बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक है। इसलिए इससे बचाव के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पूरा पालन करें।