उधमपुर/पंचैरी। श्री राम सेवा समिति संजीवनी जन कल्याण संस्था की ओर से गवर्नमेंट मिडिल स्कूल शक्ति नगर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। संस्थापक खजूर सिंह की अध्यक्षता में चलाए गए अभियान में स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। खजूर सिंह ने कहा कि संस्था की ओर से ब्लाक पंचैरी-मोंगरी में काफी समय से पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। सांकरी देव स्थान, दयारी जंगल के अतिरिक्त विभिन्न दूर दराज के इलाकों में काफी संख्या में विभिन्न प्रजातियों के सैकडों पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए उन्होंने अपने घर में एक नर्सरी तैयार की है। इस मौके पर संजीत सिंह, रमन कुमार व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।