फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रोड के लिए हुए सर्वे को बदलने की मांग को लेकर शिष्टमंडल पीएमजीएसवाई कार्यालय पहुंचा

Fri, 17 Jan 2025 03:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। तहसील चिनैनी की पंचायत सत्यालता के गांव सत्यालता में पीएमजीएसवाई रोड के लिए हुए सर्वे को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल वीरवार को पीएमजीएसवाई कार्यालय पहुंचा, जहां विभाग अधिकारी से मांग की गई कि तीन दिन पहले सड़क बनाने को लेकर जो सर्वे किया गया है, उससे काफी लोगों को फायदा मिलेगा। इसलिए उनकी मांग है कि इस सर्वे को रद्द कर दोबारा से दूसरी जगह से किया जाए। एक ज्ञापन भी सौंपा। शिष्टमंडल में शामिल रमेश कुमार, बलविन्दर सिंह व अन्य ने बताया कि चिनैनी से पखलाई रोड़ के लिए तीन दिन पहले एक सर्वे किया गया है लेकिन इसमें जनता की राय बिल्कुल भी नहीं ली गई है और इस रोड को आबादी से दूर जंगल के बीचोबीच से निकालने का प्रयास किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें