किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने हिजबुल का आतंकी पकड़ा है। पुलिस के अनुसार पिछले दिनों पकड़े गए दो आतंकियों का यह तीसरा साथी है जिसे शुक्रवार दोपहर को कुलना के जंगल क्षेत्र से पकड़ा गया है। आतंकी की पहचान मुजम्मिल हुसैन निवासी मीरना पतिमहाला पलमाड़ के रूप में हुई है। आतंकी के कब्जे से एक ग्रनेड, एक एके रायफल की मैग्जीन और 30 गोलियां बरामद की गई हैं। पिछले ही दिनों सुरक्षा बलों ने दो नए भर्ती हुए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी पकड़े थे। उनके पास से भी भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया था।