किश्तवाड़। जिले के दूरदराज इलाके टंडर तहसील दच्छन के कलनू नाले से सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर हथियार बरामद किए। कई दिनों से लगातार जिले में आतंकी गतिविधियों के इनपुट मिल रहे हैं। जिसके चलते सुरक्षा बल सतर्क हैं। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने कलनू नाला दच्छन में एक गुफा से 120 एके राइफल के कारतूस और एक हथगोला बरामद किया है। इस संबंध में एसएसपी शफकत हुसैन ने कहा कि अभी तलाशी जारी है। हो सकता है कि जल्द ही आतंकियों का और भी सामान बरामद हो। उधर, सेना ने शुक्रवार दोपहर को होंजाला, होलर, आदि गांवों के आसपास भी तलाशी अभियान चलाया।