चिनैनी। कस्बे के वार्ड सात में तेंदुआ देखे जाने के बाद लोगों में दहशत बनी हुई है। तेंदुए की सूचना पाकर वन्य जीव विभाग की टीम ने वार्ड में पहुंचकर लोगों को क्रेकर्स भी दिए और मौके का भी जायजा लिया।
जानकारी के मुताबिक चिनैनी कस्बे के वार्ड सात में तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला किया। वार्ड वासियों को जब पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना नगरपालिका प्रधान व एसडीएम को दी। इसके बाद वन्य जीव विभाग की टीम चिनैनी कस्बे में पहुंची और वार्ड सात में पहुंचकर मौके का जायजा लिया। लोगों को क्रेकर्स भी दिए ताकि तेंदुए की आहट के बाद क्रेकर्स का इस्तेमाल करें ताकि तेंदुआ वहां से भाग निकले। वहीं बटना गांव में भी तेंदुए के दिखने की सूचना मिली है। वहीं विभाग के रेंजर राकेश शर्मा ने कहा कि चिनैनी के आसपास पिंजरा लगाया जाएगा ताकि तेंदुआ पिंजरे में आ सके।