फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर कॉलेज में एनएसएस का दस दिवसीय शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। डिग्री कॉलेज रामनगर में एनएसएस यूनिट की ओर से दस दिवसीय विशेष शीतकालीन शिविर का सोमवार को आगाज हुआ। इसका शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. उदय भानु ने किया। उन्होंने कहा शिविर में नए नामांकित स्वयंसेवकों की सहभागिता, राष्ट्रीय युवा दिवस का उत्सव (स्वामी विवेकानंद की जयंती) स्वच्छता, महाविद्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण, खुले में शौच मुक्त समाज पर जागरूकता रैली, डाल्सर गांव का दौरा, कोरोना टीकाकरण का महत्व, पौधरोपण अभियान जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से राष्ट्र निर्माण में एनएसएस के माध्यम से योगदान करने और आपसी भाईचारा, एकता और चरित्र निर्माण सीखने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. यश पॉल के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें 80 एनएसएस कार्यकर्ताओं सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें