रियासी। माहौर के मलाई मोड क्षेत्र में मंगलवार दोपहर सवा दो बजे एक टैंपो ट्रैवलर के सड़क के बीचोबीच पलटने से सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मलाई मोड को काटते समय टैंपो चालक कच्ची सड़क पर स्टेयरिंग पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन पलट गया। मौके पर स्थानीय लोग व पुलिस दल ने सभी घायलों को सीएचसी माहौर में लाया जहां पर उनको उपचार दिया गया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों की पहचान चरन सिंह पुत्र अनंत राम निवासी जमसलान, मोहम्मद क्यूम पुत्र मोहम्मद इकवाल निवासी जमसलान, चंदिया पुत्र फैजल दीन निवासी कलवा माहौर, मंजूर अहमद पुत्र वली मोहम्मद निवासी हरीवला, देवन अली पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी कलवा माहौर, मोहम्मद अशरफ पुत्र नसीम दीन निवासी जमलान और संजीत सिंह पुत्र लाल चंद निवासी सुंगडी माहौर के रूप में हुई है। संवाद