चिनैनी। चिनैनी क्षेत्र में बुधवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई गई। बुधवार की शुरूआत में मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। इसके साथ ही गर्ज के साथ तेज बारिश और पहाड़ों पर ओलावृष्टि शुरू हुई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरने से ठंड का एहसास हो रहा है। लोग फिर से अलाव का भी सहारा ले रहे हैं।