फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैकिंग के लिए 50 छात्राओं का दल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) पवन परिहार ने शनिवार को पांच दिवसीय ट्रैकिंग शिविर के लिए 50 छात्राओं के एक दल को रवाना किया है। इस दौरान कोविड-19 के एसओपी का पालन करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा सेवाएं और खेल अधिकारी किश्तवाड खैराती लाल शर्मा की देखरेख में किया गया। यह ट्रैकिंग दल पहले दिन एबीएन हाई स्कूल किश्तवाड़ से द्राबा की ओर की जाएगा। अगले 4 दिनों के हिसाब से नागाली, तल्माची, आरजी और बिंद्राबन की ओर बढ़ेगा। शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बेस कैंप, स्वच्छ भारत अभियान, बिजली बचाओ, पानी बचाओ, ट्रैफिक नियमों का पालन और नैतिक शिक्षा पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें