फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस ने कंटेनर से बरामद किए 20 मवेशी, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने मजालता तहसील के मनवाल चेक पोस्ट से कंटेनर के अंदर से 20 मवेशी बरामद किए। कंटेनर का चालक धार रोड पर लगे जाम का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही कंटेनर को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह के समय पुलिस ने मनवाल पुलिस चौकी पर एसएचओ मजालता राकेश कुमार के नेतृत्व में नाका लगा रखा था। इसी दौरान पुलिस ने घाटी की तरफ जा रहे कंटेनर नंबर जेके03बी-8711 को तलाशी के लिए रोका। जब कंटेनर की तलाशी ली गई तो अंदर से 20 मवेशी बरामद किए। चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह धार रोड पर जाम की स्थिति होने के कारण भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने उसी समय कंटेनर को कब्जे में लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचाया। एसएसपी डाॅ. विनोद कुमार से दिशा निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ा दिया है। पुलिस पता लगा रही है कि कंटेनर में मवेशी कहां से रखे गए थे और इनको कहां लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें