किश्तवाड़। आत्महत्या के इरादे से चिनाब नदी में कूदने से पहले ही पुलिस ने एक महिला को बचा लिया। किश्तवाड़ जिले में अठोली पुलिस स्टेशन की टीम ने नाका लगाया हुआ था। पुलिस थाना प्रभारी विकास जसरोटिया के नेतृत्व में टीम ने लायी पाडर में नाके के दौरान एक महिला को चिनाब नदी की ओर जाते देखा। संदेह होने पर टीम फौरन महिला की ओर भागी। पुलिस के अनुसार महिला नदी में छलांग लगाने ही वाली थी, ऐन मौके पर उसे कूदने से रोक लिया गया। पुलिस थाना प्रभारी के अनुसार इस मामले की छानबीन की जा रही है। कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी। संवाद