फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य जवान ने खुद को गोली मारकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उत्तरी कमान के चिनार कांप्लेक्स इलाके में शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार सुबह करीब छह बजे सिपाही प्रिंस पुत्र मलकीत सिंह निवासी डेरा बाबा कंडोली होशियारपुर संतरी की ड्यूटी पर तैनात था। अचानक उसने अपनी सर्विस राइफल इनसास से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुन कर अन्य जवान व अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पहले शव को मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया गया और उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोपहर के समय पोस्टमार्टम के बाद शव को सेना के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें