फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रहस्यमयी परिस्थितियों में महिला ने घर पर निगला जहरीला पदार्थ

Sun, 10 Sep 2023 12:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के थपलाल इलाके में विवाहित महिला ने रहस्यमयी परिस्थितियों के दौरान जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की पहचान रेवा देवी पत्नी रोशन लाल (25) के रूप में हुई। महिला के ननदोई कालूराम ने बताया कि महिला शनिवार सुबह 7 बजे अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए रामनगर में आई थी। वापस जब घर पहुंची तो उसके बाद खेतों में काम करने के लिए चली गई। थोड़ी देर बाद जब घर से बाहर आई तो उसने वहां पर मौजूद परिजनों को जहरीला पदार्थ निगल लेने की बात बताई। इसके बाद परिजनों ने उसे उप जिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला उधमपुर अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें