संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। राजकीय डिग्री कॉलेज रामनगर के विद्यार्थी 30 अक्टूबर को होने वाली जिला स्तरीय डिस्प्ले योर टैलेंट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए जोर-शोर से रिहर्सल कर रहे हैं। प्राचार्य दलजीत सिंह मनहास की देखरेख और सांस्कृतिक समिति की संयोजक प्रो. सोनिया राज के मार्गदर्शन में करीब 35 विद्यार्थी विभिन्न विधाओं का अभ्यास कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में नाटक, क्विज, भाषण, मेहंदी, एकल व समूह गायन, नृत्य और वाद-विवाद जैसी गतिविधियां शामिल हैं। विद्यार्थी अपनी प्रस्तुतियों को निखारने में जुटे हैं ताकि वे जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर सकें। संवाद