फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रू में सेना की ओर से छात्र विकास कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। युवा दिवस पर सेना ने स्कूल शिक्षा निदेशालय के सहयोग से छात्रू में छात्र विकास कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ ब्रिगेडियर प्रणब मिश्रा, कमांडर 9 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक रोशन लाल ने किया। इसके तहत सबसे पहले मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल छात्रू में कोचिंग कक्षाएं शुरू की गईं। इसमें बच्चों को प्रोजक्टर लगाकर पढ़ाया गया। इसके बाद हेलीपैड छात्रू में एक अन्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से यहां के बच्चों का मार्ग प्रशस्त होगा। ब्रिगेडियर प्रणव मिश्रा ने कहा कि सेना की ओर से प्रदेश में पहला कार्यक्रम है। इसके तहत विभिन्न जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें