डोडा में सफाई कर्मचारी नारेबाजी करते हुए।
डोडा। सफाई कर्मचारी यूनियन डोडा ने वेतन वृद्धि और स्थायी पदों की मांग को लेकर 72 घंटे की हड़ताल शुरू की है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि पिछली बार जब वे हड़ताल पर गए थे तो डिप्टी सीएम से मिले थे और उन्होंने वादा किया था कि एक महीने के भीतर उनकी मांगों का समाधान कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। संवाद