फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
म्यूनिसिपल कोंसिल किश्तवाड़ के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। इससे पहले लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने अपने ही कार्यालय के परिसर में प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी और स्थायी करने की मांग को लेकर कई बार धरना व प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं। कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर में गंदगी के ढेर लग गए हैं। इससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान बशीर अहमद का कहना है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें