फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शेरबीबी में पांच घंटे बंद रहा हाईवे उधमपुर से रामबन तक रोके वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
- रोके गए स्थानों पर शौचालय और पेयजल सुविधा न मिलने से चालक-यात्री हुए परेशान
विज्ञापन


- दोपहर 12 बजे उधमपुर में रोके गए वाहनों को घाटी किया रवाना



संवाद न्यूज एजेंसी



उधमपुर/रामबन। शेरबीबी इलाके में तड़के पहाड़ से पत्थर और मलबा गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पांच घंटे तक बंद रहा। इससे उधमपुर और रामबन में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। रोके गए स्थानों पर सुविधाएं नहीं मिलने पर चालकों और यात्रियों को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।



पुलिस व नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ने पहले सोमवार देर रात करीब दो बजे से मंगलवार तड़के चार बजे तक मरम्मत कार्य के लिए राजमार्ग बंद रखा। मंगलवार तड़के करीब चार बजे वाहनों की आवाजाही शुरू की गई, लेकिन शेरबीबी इलाके में सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास अचानक पहाड़ से मलबा गिरने से राजमार्ग फिर बंद हो गया। इस दौरान जम्मू से श्रीनगर जा रहा ट्रक भी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




भूस्खलन और हादसे के बाद तुरंत यातायात रोक दिया गया। उधमपुर में सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर के जखैनी इलाके से वाहनों को घाटी जाने से रोक दिया गया। रोके गए स्थानों पर शौचालय व पीने के पानी की सुविधा नहीं होने से यात्री परेशान हुए। काफी संख्या में पर्यटकों के वाहनों को भी रोका गया था। घंटों मशक्कत करने के बाद सुबह करीब 10 बजे राजमार्ग को बहाल किया गया। पुलिस ने सबसे पहले रामबन में दोनों तरफ फंसे वाहनों को जम्मू और घाटी की तरफ रवाना किया। इनके निकलने के बाद दोपहर करीब 12 बजे उधमपुर में रोक कर रखे गए वाहनों को भी घाटी की तरफ रवाना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें