फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसटी समुदाय से संबंधित मुद्दों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अनुसूचित जनजाति समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा से मुलाकात की। उनके साथ अतिरिक्त प्रवक्ता आकाश वर्मा भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने समुदाय से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। इस बात पर जोर दिया कि बाढ़ में जिनके घर नष्ट हो गए हैं, उनमें कई परिवारों को 5 मरला जमीन नहीं मिली है। इसलिए तत्काल हस्तक्षेप किया जाए। वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि समुदाय के कमजोर सदस्यों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नामांकित किया जाए। वर्मा ने उन्हें योजना में शामिल करने के लिए पैरवी और यह सुनिश्चित करने का वादा किया कि योग्य व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें