जम्मू में वीवीआईपी दौरे से पहले एसएसपी रामबन ने सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
रामबन। जम्मू संभाग में आगामी वीवीआईपी दौरे की तैयारी के मद्देनजर रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को रामबन में एक सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। पुलिस सूत्रों ने कहा कि जम्मू संभाग में आगामी वीवीआईपी दौरे की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामबन, अनुज कुमार ने जिला पुलिस मुख्यालय, (डीपीओ) रामबन में एक सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि बैठक में गूल, बनिहाल के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ), डीएसपी मुख्यालय और उपाधीक्षक डीएआर रामबन, जिला रामबन के सभी पुलिस स्टेशनों और प्रभारी पुलिस चौकियों के थाना प्रभारियों (एसएचओ) ने भाग लिया। इसके अलावा सुरक्षा समीक्षा बैठक में सीआरपीएफ और सहयोगी एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल हुए। संवाद
जम्मू में वीवीआईपी दौरे से पहले एसएसपी रामबन ने सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की