उधमपुर। मॉडर्न अकादमी स्कूल नगरोटा में जारी दो दिवसीय वुशु चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हुआ। जिला वुशू एसोसिएशन की तरफ से करवाई प्रतियोगिता में सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें ओवर ऑल ट्रॉफी एवरग्रीन मॉडल अकादमी हाई स्कूल कल्लर ने जीती। सचिन, अंश, हरकीरत, सक्षम, विक्की, केशव, अकिफ, सुनील, अंकेश, आयुषी, रोशी, सहर आजमीन, रिया, यास्मीन, सानिया, रीना, निहारिका, रेणुका देवी, प्रीति, कृतज्ञ रैना तथा सौरव ने स्वर्ण पदक जीते। निखिल, मगन, राघव, बलविंदर, साहिल अत्री, आदित्य शर्मा, हैदर खान, विशाल, वंश, पूजा देवी, सोनाली, रुशी, अक्षिता, सिमरन, सुनाली, श्रुति, तानिया और रोहित को रजत पदक मिला। इसके अलावा कांस्य पदक विजेताओं में वरुण, रियाज, आरुष, निखिल, हर्ष, रेणू, सिमरन, सरिश, वरुण व प्रवीण शामिल रहे। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खेल निदेशक (एसएमवीडीएसबी) अशोक कुमार ने खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना के साथ अपने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार दिए। मौके पर नेशनल रेफरी यशपाल, वुशु एसोसिएशन की सचिव सोनिया वर्मा, सुदर्शन शर्मा, स्कूल प्रिंसिपल कमलेश शर्मा, पंकज शर्मा, करण कुमार, कौशल, निखिल शर्मा, अभिनव, प्रीति आदि मौजूद रहे।