फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टेबल टेनिस में आर्यमन व अधीरा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप इंडोर हॉल सुभाष स्टेडियम में शुरू हुई। इसमें आर्यमन शर्मा और अधीरा सिंह ने बाजी मारी।
मुख्य अतिथि डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज रईस मोहम्मद भट ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उनके साथ नगर परिषद उधमपुर के सीईओ विशाल सडोत्रा और थाना प्रभारी रघुबीर चौधरी भी सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए। उधमपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के महासचिव तरुण ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस मौके पर एसोसिएशन के पूर्व महासचिव लेफ्टिनेंट देविंदर शर्मा (मुन्ना थांडा) को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की गई और खेल में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया। तरुण चौहान ने क्षेत्र के युवाओं की ऊर्जा को खेल के माध्यम से उत्पादक और स्वस्थ गतिविधियों में लगाने के टूर्नामेंट के उद्देश्य पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीआईजी रईस मोहम्मद भट ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया और उन्हें खेल और शारीरिक फिटनेस के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पुलिस शहीद दिवस पर पुलिस कर्मियों की ओर से किए गए बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

चैंपियनशिप दो दिनों तक जारी रहेगी। इसमें विभिन्न श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले होंगे और विजेताओं को अंतिम दिन पुरस्कृत किया जाएगा। समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह 23 अक्तूबर 2024 को आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन के दिन लीग मैच खेले गए। इसमें अंडर 11 बालक वर्ग में सुकांत गनोत्रा ने कृतिन खजूरिया को 2-0 सेट स्कोर से हराया। अंडर 13 बालक वर्ग में आर्यमन शर्मा ने दीक्षांत ठाकुर को 2-0 सेट के स्कोर से हराया। अंडर-13 गर्ल्स वर्ग में अधीरा सिंह ने अनुष्का को 2-0 से हराया। अंडर-15 बालिका वर्ग में कामाक्षी रैना ने पूजा देवी को 2-1 सेट स्कोर से हराया। इस मौके पर एसोसिएशन के विनोद बड़ू, चेयरमैन केजी शर्मा, अंकित शर्मा, प्रिक्षित खजूरिया, सनी शर्मा, आकाश शर्मा, अखिल बंद्राल, अचत मगोत्रा, साहिल मलगोत्रा, राहुल शर्मा, सनी सदोत्रा और मनिंदर मन्हास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें