फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अंडर 14 की 100 मीटर दौड़ में बीबीएसवीपी के सक्षम रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष स्टेडियम में अंडर 14 ब्वॉयज जोनल स्तरीय इंटर स्कूल एथलीट मीट का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। यूथ सर्विसिस एंड स्पोटर्स विभाग की ओर से अंडर-14 लड़कों के लिए जोनल स्तरीय इंटर स्कूल एथलेटिक मीट सुभाष स्टेडियम में शुरू कराई गई। जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर उधमपुर दीप कुमार की देखरेख और विभाग के जिला अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा के मार्ग दर्शन में आयोजित मीट में विभिन्न 38 सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों से चुने गए 172 ने भाग लिया।
विज्ञापन

अंडर 14 आयु वर्ग में हुई 100 मीटर दौड़ में बीबीएसवीपी के सक्षम ने प्रथम, हैप्पी मॉडल एचएसएस के आर्यवीर ने द्वितीय, 200 मीटर में जीएचएस मल्हार दकेश ने प्रथम, सिटी एचएस बॉयज उधमपुर के आर्यवीर ने दूसरा, 400 मीटर में डीपीएस उधमपुर के उशिन राजपूत ने प्रथम, जीएचएस गंडाला के नीतीश कुमार ने दूसरा, 600 मीटर जीएचएस गंडाला के विक्रमजीत ने प्रथम, डीपीएस उधमपुर के विहान शर्मा ने द्वितीय, शॉटपुट में ग्राम पड़ानू के आनंद सिंह ने प्रथम, जीएमएस नगरोटा के इरफ़ान अहमद ने द्वितीय, डिस्कस थ्रो में बीबीएसवीपी के अर्णव सिंह ने प्रथम, जीएमएस सियाल सल्लन के साहिल ने द्वितीय, लंबी कूद में बीबीएसवीपी के अरुणदेव ठाकुर ने पहला, ऊंची कूद में बीबीएसवीपी के अरुण देव ठाकुर, जीएमएस गढ़ी के नीरज कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सभी ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं का मूल्यांकन विभाग के जोन उधमपुर के तकनीकी विशेषज्ञों ने किया। इसमेंइस अवसर पर जसविंदर सिंह, रवि सिंह जेसवाल, अजीत सिंह, दीपिका मन्हास, आशा मीनाक्षी, भूपिंदर सिंह सोनाली, रोशी गुप्ता, विक्की शर्मा, अशोक शर्मा, अंशू ब्रत खन्ना, ममता एनवाईसी, अनुराधा एनवाईसी और सुनील एनवाईसी उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें