फोटो...किश्तवाड़ में खेल विभाग की तरफ से एथलेटिक मीट का आयोजन, उप निदेशक ने किया उद्धघाटन।
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिले के चौगान मैदान में शुक्रवार को इंटर जोनल जिला स्तरीय एथलेटिक मीट का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन युवा सेवाएं और खेल विभाग जम्मू के उपनिदेशक जतिंदर मिश्रा ने मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रह कर किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में 350 लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। अंत में मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। संवाद