फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिवखोड़ी में सात दिन में 11,968 श्रद्धालुओं ने किए शिवगुफा के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। नवरात्र में श्री शिवखोड़ी धाम में श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ी है। सात दिन 11,968 श्रद्धालु बोले बाबा के दर्शन कर चुके हैं। भारी बारिश व भूस्खलन के चलते माता वैष्णो देवी में ट्रैक पर त्रासदी के बाद शिवगुफा को भी दर्शनों के लिए बंद रखा गया था। शिवगुफा खुलने के पहले दिन मात्रा तीन और अगले दिन अस्सी के करीब श्रद्धालु पहुंचे थे। नवरात्र के चलते सोमवार शाम पांच बजे तक 11,968 श्रद्धालु बोले बाबा के दर्शन कर चुके थे। प्रशासन की तरफ से भी शिवखोड़ी ट्रैक पर जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरी नगरी में बम-बम भोले के जयघोष गूंज रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें