मातृभाषा कार्यक्रम से पहले ज्जोती प्रजलित करते मुख्य अतिथि व कार्यक्रम करते डोगरी कलाकार
- फोटो : KATRA
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में सोमवार को मातृभाषा दिवस मनाया गया। इसमें जम्मू संभाग से डोगरी के कवि पद्मश्री डॉ. जतिंदर उधमपुरिया, नरसिंह देव जांवाल और प्रो. शिव निर्मोही उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने उच्च शिक्षा संस्थानों के माध्यम से युवा पीढ़ी के बीच डोगरी भाषा और साहित्य को बढ़ावा देने पर बल दिया। मौके पर मौजूद युवाओं को डोगरी में कार्यक्रम भी दिखाया। एसएमवीडीयू के रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह जांवाल ने कहा कि डोगरी को जल्द ही एक विषय के रूप में पेश किया जाएगा। संवाद
मातृभाषा कार्यक्रम से पहले ज्जोती प्रजलित करते मुख्य अतिथि व कार्यक्रम करते डोगरी कलाकार- फोटो : KATRA