उधमपुर। पुलिस ने सोमवार को शहर में सात ग्राम चिट्टे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहान लतीफ मोहम्मद निवासी दलपड़, उधमपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एचएचओ ने शहर में नाका लगाया था। टाटा मोबाइल वाहन (जेके14जी-3739) को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान सात ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी के आरोप में चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।