फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे और नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर पुलिस ने सुभाष स्टेडियम के पास से 10 ग्राम चिट्टे और 20 हजार रुपये की नकदी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अखिलेश शर्मा निवासी वार्ड दो के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार पुलिस के गश्ती दल ने सुभाष स्टेडियम के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे अखिलेश शर्मा को पुछताछ के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 ग्राम चिट्टा और 20 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें