उधमपुर। शहर के बट्टल बालियां रोड से पुलिस ने साढ़े पांच ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान आमिर खान निवासी शंकर नगर वार्ड 17 के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम बट्टल बालियां रोड पर गश्त पर थी। पुलिस को देख कर एक व्यक्ति को भागते हुए देखा। पुलिस ने कुछ देर के बाद उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने पर साढ़े पांच ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।