डोडा। राजस्थान में काैशल विकास सीखने के लिए डोडा की पांच युवतियों को भेजा जाएगा। वे सोलर इंजीनियरिंग व वोकेशनल ट्रेनिंग में एडवांस्ड स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग में भाग लेंगी। इसके लिए बिंदी इंटरनेशनल एनजीओ राजस्थान के साथ मिलकर जिला प्रशासन ने पहल की। धड़काई गांव और दूरदराज के इलाकों की पांच युवतियां बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ पहल के तहत कौशल सीखेंगे। प्रोग्राम डीसी हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन और जिला समाज कल्याण अधिकारी जुबैर अहमद की देखरेख में लागू किया जा रहा है। इसका मकसद नौकरी के िलए आत्मविश्वास और आर्थिक आजादी को बढ़ाना है। संवाद