फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में छह लोगों ने महामारी को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सभी स्थानीय हैं। इसके अलावा छह और लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसी के साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4608 पहुंच गया है, जिनमें से 4515 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, महामारी की चपेट में आने से 43 लोगों की मौत हुई है। जिले में मौजूदा समय में 50 मामले सक्रिय हैं। इनमें से अधिकतर को घरों में आइसोलेट किया गया है। जिले में कोविड टेस्टिंग और वैक्सीनेशन प्रक्रिया जोरशोर से जारी है। जिला प्रशासन से लोगों से कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें