फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में छेड़ा गया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रामनगर कालेज में छेड़ा गया हस्ताक्षर अभियान - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साफ हरा भरा भारत के विषय पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन हुआ। जिसमें भारी संख्या में छात्र व छात्राओं ने हस्ताक्षर कर सहयोग किया। यह अभियान कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. उदय भानु के नेतृत्व में छेड़ा गया। इसमें एनएससी के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस अभियान के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वच्छ भारत में सहयोग करने के लिए प्रेरित करना है। अपने आसपास सफाई रख कर ही पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। कॉलेज के स्टाफ व विद्यार्थियों ने स्वच्छता के लिए शपथ भी ली। इस अवसर पर प्रो. रीतिका महाजन, प्रो. सुरेश कुमार डोगरा व अन्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें