रामनगर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई शोभा यात्रा
- फोटो : UDHAMPUR
रामनगर। भगवान नरसिंह मंदिर रामनगर में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर से एक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। मंदिर के शास्त्री जनक महाराज ने कहा कि नरसिंह धाम में श्रीमद्भागवत कथा सात दिन तक निरंतर चलेगी। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से अपील की कि कथा में परिवार सहित भाग लें और पुण्य के भागी बनें। संवाद