चिनैनी । क्षेत्र में 2 दिनों तक पूर्ण रूप से बंद रही जरूरी सामानों वाली दुकानें मंगलवार को कुछ घंटे के लिए खुलने के बाद कस्बे में लोगों की भीड़ ऐसी देखने को मिली कि मानो कोरोना वायरस के बारे में किसी को भी पता ना हो ! काफी देर तक कस्बे में विभिन्न स्थानों पर ऐसा देखा गया कि लोगों में किसी भी तरह की दूरी नहीं है, एक और सरकार जहां बार-बार लोगों को कोरोना वायरस के चलते दूरी बनाने को लेकर जागरूक कर रही है तो वही कुछ लोग अभी भी इसे हल्के में ले रहे, लेकिन स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को दूरी बनाने को कहा और यह भी कहा कि कोरोना वायरस के चलते एक दूसरे से दूरी बनाए रखें ताकि कोरोना वायरस किसी को भी न फैल सके ! रविवार तथा सोमवार को क्षेत्र में पूर्ण रूप से लॉक डाउन रखा गया था इस दौरान कस्बे में कोई भी जरूरी सामान वाली दुकान नहीं खुली और लोगों की आवाजाही भी काफी कम हुई लेकिन मंगलवार को जैसे ही जरूरी सामान वाली दुकानें सुबह के समय कुछ घंटे के लिए खुली तो विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की भीड़ ऐसी थी कि मानो किसी को भी कोरोना वायरस के बारे में पता ना हो ! वही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा लोगों को दूरी बनाने के लिए कहा गया जिसके बाद लोगों ने आपस में दूरी बनाई ! बता दें कि कई लोग बैंक कार्य के लिए लाइनों में लगे हुए थे तो कुछ और राशन लेने के लिए इकट्ठा हुए थे !
नहीं दिखा सोशल डिस्टेंस पुलिस दूरी बनाने के लिए कहती हुई
- फोटो : AMAR UJALA
नहीं दिखा सोशल डिस्टेंस पुलिस दूरी बनाने के लिए कहती हुई