क्वालिफाई करने वाली ढांगरी की छात्रा।
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा । श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के स्कूल ऑफ फिजिक्स की बैच 2020 की छात्रा साध्वी शर्मा पुत्री इंद्र प्रकाश ने आईआईटी रुड़की की ओर से आयोजित ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट ऑफ इंजीनियरिंग गेट-2025 क्वालिफाई किया है। इसका परिणाम हाल ही में राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड एनसीबी-गेट की ओर से घोषित किया गया। उन्होंने परीक्षा में देश भर से 1210वीं रैंक हासिल की है। स्कूल ऑफ फिजिक्स के प्रमुख डॉ. राम प्रकाश ने अन्य संकाय सदस्यों के साथ छात्रा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी।