किश्तवाड़। सीनियर सिटीजन क्लब ने शुक्रवार को शोक सभा आयोजित कर पहलगाम आतंक हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। डॉ. संजय सेन के नेतृत्व में ओल्ड हॉस्पिटल में शोक सभा रखी गई। इसमें पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई। सदस्यों ने कहा कि इस आतंकवादी हमले का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना था। लोगों ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान रियाज अहमद जरगर, नूर हुसैन मलिक, रोशन लाल परिहार, प्रहलाद शर्मा, मंजूर अहमद किचलू आदि मौजूद रहे। संवाद