उधमपुर। प्रिंसिपल डाइट कुद ने जिला उधमपुर के पीएम श्री स्कूल में समग्र शिक्षा के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि चीफ एजुकेशन आफिसर कमल किशोर बडयाल थे। प्रदर्शनी में 17 पीएम श्री स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। सीईओ उधमपुर और प्रिंसिपल डाइट ने छात्रों की ओर से प्रस्तुत मॉडलों के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के साथ बातचीत की और उनके प्रदर्शन की सराहना। आखिर में सभी बेहतरीन मॉडल तैयार करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। संवाद